प्रमुख कार्य

...

जिला मुख्यालय पर विशाल श्री दुर्गा मंदिर की स्थापना जीवन का सबसे बड़ा काम
पूर्व मंत्री सुशील कुमार ने महराजगंज जनपद मुख्यालय पर 24 मार्च 1979 को ऐतिहासिक श्री दुर्गा मंदिर की नींव रखी। ये इसके संस्थापक और अध्यक्ष हैं। एक एकड़ 61 डिसमिल में फैले इस मंदिर की स्थापना इन्होंने काफी संघर्षों के बाद की। यह मंदिर आज हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। इस मंदिर की स्थापना में मुस्लिम समाज ने काफी सहयोग किया था। आज की तारीख में यह मंदिर जिले की शान और पहचान बन चुका है। हर साल यहां बड़ी संख्या में गरीब लड़कियों की शादी होती है। 

आवास एवं विकास परिषद के उपाध्यक्ष के रुप में किये कई बड़े काम
पूर्व सुशील कुमार की छवि जुझारु और संघर्षशील नेता की है। समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के उपाध्यक्ष के रुप में इन्होंने जिले के विकास में कई कीर्तिमान स्थापित किये। 17 साल से लटके चानकी घाट पुल के अप्रोच का निर्माण करा पुल पर आवागमन प्रारंभ कराया। जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कों को टू-लेन में परिवर्तित कराया। इनमें घुघुली-शिकारपुर और निचलौल-महराजगंज मार्ग प्रमुख हैं। इन्होंने जनपद मुख्यालय पर बाई-पास के निर्माण के लिए लंबी लड़ाई लड़ परियोजना स्वीकृत करायी लेकिन सरकार बदल जाने के कारण यह कार्यरुप में नही आ सकी।

...